लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने हरेला पर्व पर किया वृहद वृक्षारोपण

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी / कैम्पटी,1 अगस्त।
हरेला पर्व के उपलक्ष्य में लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा प्रकृति संरक्षण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्लब द्वारा कैम्पटी रेंज वन विभाग के सहयोग से रियाद गाँव की सुंदर और सुरक्षित वादियों में 50 पौधों का रोपण किया गया। ‘मानव का अस्तित्व ही प्रकृति से है’ के भाव के साथ लगाए गए इन पौधों में देवदार के 10, बांज के 20, कचनार के 10 और रीठा के 10 पौधे शामिल हैं। जल और वायु संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ऐसे सुरक्षित स्थान का चयन किया गया जहाँ अधिकतम वृक्ष सुरक्षित रहकर पल्लवित हो सकें।

क्लब ने इस कार्य में सहयोग के लिए वन क्षेत्राधिकारी अमित थपलियाल एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि वन विभाग की देखरेख में रियाद गाँव में लगे ये सभी पौधे शत-प्रतिशत पल्लवित होंगे। इस अवसर पर वन दरोगा परिशी थपलियाल ने क्लब द्वारा वन संरक्षण कार्यों में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी का धन्यवाद किया।



कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा उपस्थित सभी वन कर्मियों को सम्मानित करते हुए छाते भेंट किए गए।

लायन अध्यक्ष अनुज तायल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि क्लब सदैव प्रकृति को सजाने-संवारने के लिए कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वन दरोगा फते सिंह रावत, उपराजिक जतन दास, अजीत, विपन, ज्योति, मुकेश के साथ क्लब सचिव लायन राजीव अग्रवाल, पर्यावरण चेयरमैन संदीप अग्रवाल, संयोजक संदीप गोयल, कोषाध्यक्ष एम एम शर्मा, रविन्द्र गोयल, जी के गुप्ता, आर एन माथुर, वीरेंद्र राणा, ए एस पंवार, मधुलिका माथुर, प्रवीण गुप्ता, ममता भाटिया, अनु हांडा सहित लायन परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *