मसूरी पुलिस की बड़ी कामयाबी: CEIR ऐप से ढूंढ निकाला गुम हुआ मोबाइल, मालिक को लौटाई मुस्कान

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीकोतवाली मसूरी पुलिस ने तकनीक के बेहतर इस्तेमाल का उदाहरण पेश करते हुए एक गुमशुदा मोबाइल फोन को बरामद कर उसके मालिक के सुपुर्द किया है। मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की।

क्या है पूरा मामला?


दिनांक 14.07.2026 को मोहित गर्ग पुत्र ऐन के गर्ग, निवासी आनंद कुटीर, कैमल बैक रोड, मसूरी ने कोतवाली मसूरी में आकर सूचना दी कि उनका मोबाइल फोन घंटाघर, मसूरी के आसपास कहीं गिर कर गुम हो गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए C.E.I.R. (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम की कड़ी मेहनत और सटीक तकनीकी ट्रैकिंग के बाद आखिरकार गुमशुदा मोबाइल को बरामद करने में सफलता मिल गई।

दिनांक 31.07.2026 को कोतवाली मसूरी परिसर में बरामद मोबाइल को सकुशल आवेदक मोहित गर्ग के सुपुर्द किया गया। अपना खोया फोन वापस पाकर आवेदक के चेहरे पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने मसूरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

बरामद माल का विवरण:


• कंपनी/मॉडल: Narzo 50 • अनुमानित कीमत: 10,000 रुपये
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
1. का0 298 आशीष रावत 2. म0 का0 642 सुनीता शाह
कोतवाली मसूरी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आम जनता द्वारा भी प्रशंसा की जा रही है।

जारीकर्ता: कोतवाली मसूरी, जनपद देहरादून

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *