मसूरी में विधिक जागरूकता शिविर: छात्रों को साइबर अपराध और मानव तस्करी से बचाव के गुर सिखाए

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरीमहात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मसूरी में तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कानून, उनके अधिकारों और सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना था।

*”महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर में विधिक जागरूकता शिविर, न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने कहा – कानून की जानकारी ही सबसे बड़ा बचाव“*

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट / सिविल जज मनोज सिंह राणा ने शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में कानून की जानकारी होना ही सबसे बड़ा बचाव है।



साइबर अपराध और मानव तस्करी पर विशेष जोर
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी और इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के गुर बताए। साथ ही उन्होंने मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों के भयावह दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार असामाजिक तत्व भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है।



शिविर के दौरान बाल श्रम निषेध अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों का असली दोस्त पुस्तकें हैं और उनका सही स्थान स्कूल है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से एक जिम्मेदार नागरिक बनने और संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।



कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, तहसील प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *