लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन – “बहनों की राखी सीमा प्रहरियों के नाम”

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स द्वारा एक भावनात्मक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम “बहनों का रक्षा सूत्र – सीमा प्रहरियों के नाम” का आयोजन किया गया।

क्लब द्वारा इस अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद छात्राओं द्वारा बनाई गई राखियों को एकत्र कर ससम्मान भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों, नगर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के जवानों को भेंट किया गया।

प्रतियोगिता में नगर के सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और बचपन प्ले स्कूल की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने पूर्ण मनोभाव से मोती, चावल, पत्ती, ऊन, कलावा, दवाइयों के रैपर, पिस्ता के कवर, बिंदियों आदि सामग्री को विभिन्न रंगों से सजाकर अपने सीमा प्रहरियों के लिए एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाई और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

क्लब द्वारा प्रत्येक विद्यालय से प्रथम तीन सर्वश्रेष्ठ राखियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है। चयनित छात्राओं को क्लब के आगामी कार्यक्रम में आमंत्रित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

क्लब की इस पहल की सभी संबंधित विभागों ने सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। अपने घरों से दूर रहकर त्योहार पर भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे जवानों के लिए यह पल बेहद भावुक रहा।

इस संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष लायन अनुज तायल, सचिव लायन राजीव अग्रवाल और कोषाध्यक्ष लायन मदन मोहन शर्मा का विशेष योगदान रहा।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *