देहरादून जिले में कल 31 अगस्त को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून/धनवीर कुंमाई
जनपद देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कल 31 अगस्त को एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
कार्यालय जिलाधिकारी / जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी आदेश संख्या 327/DDMA/2026-27 दिनांक 30 अगस्त 2026 के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून एवं NDMA के सचेत, National Disaster Alert Portal द्वारा जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। इसके दृष्टिगत “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया गया है।
किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव एवं आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 31.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

