मसूरी में 10वां नगर पालिका कप शुरू,स्व.रमेश भारती को दी श्रद्धांजलि

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी। श्री सैमुअल चंद्र द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार मसूरी में 10वां नगर पालिका कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। टूर्नामेंट के शुभारंभ से पूर्व सभी ने स्व. श्री रमेश भारती को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ाकर नमन किया।

टूर्नामेंट की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी रहीं। उन्होंने समिति को 25 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि विकट मौसम के बावजूद हर वर्ष इस तरह का शानदार आयोजन करवाना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह एकमात्र बड़ा टूर्नामेंट है, इसे निरंतर जारी रखा जाए। खेलों को बढ़ावा देने के लिए नगर पालिका की ओर से समिति को जो भी मदद चाहिए, वह हमेशा मिलेगी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका सदस्य एवं स्व. रमेश भारती जी की पुत्री शिवानी भारती मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि समिति और नगर पालिका ने उनके पिता के नाम पर मसूरी में खेल को बढ़ाने का जो प्रयास किया है, उसके लिए वह आभारी हैं। इस अवसर पर स्व. रमेश भारती जी की धर्मपत्नी श्रीमती पदमावती भारती एवं परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

समिति की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, मनोरंजन त्रिपाठी, नरेंद्र पड़ियार, राजेश सक्सेना, उदित शाह, ओम प्रकाश, अरविंद सोनकर, समीर रैना, सुनील पंवार, अमित कैंतुरा, प्रदीप जी, श्री चौहान जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका सैम्युअल चंद्रा, मनवीर, मनोज थापा, राहुल रांगड़, प्रिंस पंवार और परविंद्र रावत ने निभाई।

पहले दिन खेले गए तीन रोमांचक मुकाबले –

पहला मैचKicks vs घनानंद (GGIC)
किक्स ने 2-1 से जीत दर्ज की। किक्स की ओर से केशव ने 2 गोल दागे, जबकि GGIC की ओर से रौनक ने 1 गोल किया।

दूसरा मैचवुडस्टॉक vs मसूरी गर्ल्स एंड बॉयज
मैच गोल रहित रहा और काफी संघर्षपूर्ण रहा। अंत में पेनल्टी शूटआउट में वुडस्टॉक ने 4-3 से जीत हासिल की।

तीसरा मैचFATCM vs मसूरी पब्लिक स्कूल
FATCM ने 3-1 से जीत दर्ज की। FATCM की ओर से संदीप, विक्की और मनन ने 1-1 गोल किया, जबकि मसूरी पब्लिक स्कूल की ओर से अयांश नेगी ने एक गोल किया।

मैचों के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे जिन्होंने सभी मैचों का लुत्फ उठाया। दर्शकों ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि यह मसूरी का एकमात्र ऐसा टूर्नामेंट है जो पूरे ग्राउंड में, बड़े गोल पोस्ट, बड़ी डी और ऑफ साइड जैसे FIFA नियमों के साथ खेला जाता है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *