लाइब्रेरी चौक व्यू प्वाइंट से गिरा व्यक्ति, अस्पताल में मौत

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

सूचना मिलते ही रात्रि अधिकारी एवं चीता लाइब्रेरी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को तुरंत 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल मसूरी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी अरशद ने पुलिस को बताया कि वह सुबह लाइब्रेरी चौक की ओर आया था। उसने देखा कि एक व्यक्ति व्यू प्वाइंट की रेलिंग के दूसरी तरफ खड़ा है। जब वह अपनी स्कूटी साइड में खड़ी कर रहा था, तभी उसे किसी के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वही व्यक्ति नीचे गिरा हुआ घायल अवस्था में पड़ा था, जिस पर उसने तुरंत चौकी लाइब्रेरी को सूचना दी।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव का पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *