गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस, तीन शिक्षिकाएं सम्मानित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स के द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत क्लब की अध्यक्षा अम्बुज अग्रवाल ने रामचरितमानस की चौपाई के साथ की।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। संस्कृत विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनाक्षी चौहान,प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक के रूप में सेवाएं दे रही बबीता कुकरेती तथा सेवानिवृत्त शिक्षिका रजनी एकांत को शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान सभी सम्मानित शिक्षिकाओं ने शिक्षा के महत्व पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर क्लब की सदस्य निधि बहुगुणा,शशि रावत,निशु गुप्ता,आरती छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

