मसूरी में बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस इंडिया यूनिवर्स रही संगीता बिजलानी की धमक

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- पर्यटन नगरी मसूरी में आज बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी के पहुंचने से फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार संगीता बिजलानी निजी दौरे पर मसूरी पहुंची हैं। माल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान / होटल में उन्होंने खरीदारी की और वहां मौजूद लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया।

काले आउटफिट और सनग्लासेस में संगीता बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। उनके साथ मौजूद स्टाफ और स्थानीय लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। बच्चों से लेकर बड़ों तक में उनके साथ सेल्फी लेने का क्रेज दिखा।

गौरतलब है कि संगीता बिजलानी 80-90 के दशक की सुपरहिट फिल्में ‘त्रिदेव’, ‘हथियार’ ‘हातिम ताई’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *