कोतवाली चकरोता में अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

चकरोता-क्षेत्राधिकारी विकासनगर देहरादून द्वारा कोतवाली हाजा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण दिनाँक 01-7-2025 से 31-12-2025 तक अवधि का निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के दौरान सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया एवं निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये।



• मालखाने के निरीक्षण के दौरान मालों के रख-रखाव,साफ-सफाई व निस्तारण की कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया।
• अस्लाह की साफ-सफाई की जाँच एवं अधिकारी/कर्मचारीगणों से वैपन हैण्डलिंग करायी गयी।


• कोतवाली प्रागंण की साफ-सफाई व लावारिस वाहन,सीजशुदा वाहन एवं माल मुकदामाती वाहनों का निरीक्षण कर निस्तारण करने के सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश दिये गये।


• उक्त अवधि के दौरान पुलिस अहकामात, मा0न्यायालय अहकामात, अपराध रजिस्टर व अन्य  रजिस्ट्ररों का अवलोकन किया गया व उक्त रजिस्ट्ररों का रख-रखाव व अध्याविक होने पर कार्यालय कर्मचारी को प्रोत्साहित किया गया।


• सभी ऑनलाईन पोर्टल व सी0सी0टी0एन0एस0 से  प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों का समयावधि में निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
आज ही बाद निरीक्षण के श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय विकासनगर ओर प्रभारी निरीक्षक महोदय कोतवाली चकराता द्वारा कमांडर महोदय द्वारा क्राइम मीटिंग में दिए गए दिशा निर्देश को कर्मचारियों ओर अधिकारियों को ब्रीफ किया गया तथा उच्चकोटी का अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी गई , तथा अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *