मसूरी नगर पालिका जल्द दोनों बैरियर और टोल पर फास्ट टैग लगाने की तैयारी में
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- नगर पालिका द्वारा मॉल रोड के दोनों बैरियर और कोल्हूखेत टोल पर फास्टैग लगाने की तैयारी कर चुकीं हैं।
गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी द्वारा बताया गया कि पर्यटकों व स्थानीय लोगों कि सुविधा के मद्देनजर नगर पालिका मसूरी fastag लगाने हेतु NHAI के उपक्रम IHMCL के साथ MOU संपादित किया गया। जल्द ही IHMCL की टीम द्वारा उपरोक्त स्थलों का निरीक्षण करते हुए कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

