अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी -मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा के निर्देशों के क्रम में अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर शहीद अग्निशमन कार्मिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सुरक्षा शपथ के साथ ही अग्नि सुरक्षा रैली एवं परेड आयोजित कर मसूरी क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा संदेशों को माइक के जरिए प्रचार प्रसार किया गया, एवं अग्निसुरक्षा हेतु आमजनमानस को जागरूक किया गया।

रैली के दौरान घरेलू अग्निकांड एवं जंगलों की आग से बचाव हेतु जागरूकता संदेश प्रसारित किए गए।


