सचिव पर्यटन/मुख्य पर्यटन अधिकारी को भेजा गया सुझाव पत्र

0

मसूरी नगर पालिका और आस-पास के क्षेत्रों में पार्किंग के कारण हो रहे यातायात जाम की समस्या से आयी अव्यवस्था को लेकर प्रवेश पंत की जनहित याचिका के अन्तर्गत यातायात और पार्किंग की समस्या के निपटारे के सम्बंध में सुझाव आमंत्रित किये गये थे। इसी को लेकर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आज पर्यटन सचिव मुख्य पर्यटन अधिकारी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून को सुझाव पत्र भेजा गया।



हमारे सुझाव निम्न हैं :

1. लंढौर कैंट में ख़ासकर लाल टिब्बा, सिस्टर बाजार, चार दुकान क्षेत्र से लेकर मलिंगार तक मार्गों का चौड़ीकरण अति आवश्यक है, इस क्षेत्र में सबसे अधिक पर्यटकों का आवागमन हो रहा है।
2. लंढौर कैंट में अत्यधिक गाडियों के दबाव से पार्किंग की समस्या आम है और अधिकांश गाडियां रोड साइड पर खड़ी कारवाई जाती है, इसलिए सरकारी भूमि पर कम से कम 300 गाडियों की पार्किंग लंढौर कैंट में अलग से बननी चाहिए, हाल ही में वहाँ पर एकमात्र 15 गाडियों की पार्किंग को पार्क बना दिया गया है।
3. लंढौर कैंट में वन वे सुविधा लागू होनी चाहिये, इसके लिए एक अतिरिक्त मार्ग सिस्टर बाजार से जबरखेत रोड के लिए बन सकता है और पहले भी प्रस्तावित था।
4. लंढौर क्षेत्र में टिहरी बस स्टैंड पर बननी चाहिये जिससे की रोड साइड खड़ी स्थानीय गाडियों का दबाव कम हो।
5. मलिंगार में पालिका भूमि है जिसपर पार्किंग अवश्य बननी चाहिये।
6. लंढौर में साउथ रोड के निकट पालिका भूमि पर पार्किंग बननी चाहिए और जगह जगह पर मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक है।


7. लंढौर में घंटाघर के निकट नॉर्थ रोड पर नगर पालिका की भूमि खाली पड़ी है जिसपर पार्किंग का निर्माण किया जाना चाहिए।
8. लंढौर में सिविल हॉस्पिटल के पास प्रस्तावित पार्किंग को जल्द से जल्द नगर पालिका को शुरू करवाना चाहिए।
9. लंढौर में मसूरी गर्ल्स स्कूल से विस्तृत बातचीत करके नान पारा से होटल हिमालय क्लब तक रोड का चौड़ीकरण होना चाहिये।
10. लंढौर में होटल हिमालय कैसल के सामने एक एतिहासिक कुआ है, उस स्थान पर 100 गाडियों से अधिक की पार्किंग बन सकती है।


11. लंढौर में होटल हिमालय कैसल की खाली भूमि है निकट जैन धर्मशाला जहां पर 500 गाडियों की पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है।
12. लंढौर में नगर पालिका की भूमि बेकरी हिल पर उपलब्ध है जहां पर नीचे कर्मचारी निवास बन सकते हैं और उपरी 2 तल पर पार्किंग आ सकती है।
13. नगर पालिका से भगत सिंह चौक जाने वाली रोड का चौड़ीकरण मुमकिन है जिसको जल्द से जल्द करना चाहिए।
14. मसूरी में रोड साइड पार्किंग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिये।
15. मसूरी में सिल्वरटन पार्किंग और आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 300 गाडियों की पार्किंग की व्यवस्था है, इस स्थान के लिए माल रोड से गाडियों के अंदर जाने की अनुमति पूर्ण रूप से बिना रोके होनी चाहिये।


16. मसूरी में जगह-जगह मोहल्ला पार्किंग का निर्माण होना चाहिये जिससे स्थानीय और पर्यटकों की गाडियों को सहूलियत मिले।
17. मसूरी में स्मार्ट पार्किंग को लगाकर आगंतुकों को बेहतर सुविधा देनी चाहिए।
18. मसूरी में अकादमी रोड पर प्रस्तावित पार्किंग का निर्माण जीरो पॉइंट पर जल्द शुरू होना चाहिए।
19. मसूरी में प्रस्तावित कैम्पटी स्टैंड पर गाडियों की पार्किंग का काम नगर पालिका को जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहिए।
20. मसूरी में जगह-जगह पर मल्टी मोटर पार्किंग का निर्माण देहरादून की तर्ज़ पर होना चाहिए।
21. मसूरी में निजी भूमि मालिकों को छोटी छोटी पार्किंग बनाने की अनुमति देनी चाहिये।
22. मसूरी में यातायात दबाव कम करने के लिये मासोनिक लॉज बस स्टैंड और किताबघर बस स्टैंड का चौड़ीकरण होना चाहिये।
23. मसूरी में एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण सिर्फ मसूरी की 2000 टैक्सी गाडियों के लिए होना आवश्यक है जिससे की ये गाडियां जगह जगह पर खड़ी ना हों। हाल में अव्यवस्था पार्किंग ना होने के कारण है।
24. मसूरी में रेंटल दो पहिया गाडियों के लिए भी पॉलिसी बनना अत्यंत आवश्यक है जिससे की स्थानीय युवकों का और पर्यटकों का पार्किंग के अभाव के कारण उत्पीड़न ना हो।
25. मसूरी में पार्किंग और यातायात को लेकर जिला प्रशासन, नगर पालिका और स्थानीय निवासियों की एक समिति विचार विमर्श और समाधान हेतु बननी चाहिये जो हर माह बैठकर चिंतन मनन करके समाधान निकालने का प्रयास करें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *