बीती रात दो पक्षों हुई मार-पीट,दोनों पर मुकदमा दर्ज

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई


मसूरी- कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वादी आर्तिक निवासी मसूरी अपने साथी सूरज के साथ थाना कोतवाली मसूरी में उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। प्रार्थना पत्र में बताया गया कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे वह अपने साथी सूरज के साथ कार्य समाप्त कर घर जा रहे थे। पिक्चर पैलेस चौक के पास 15-20 व्यक्तियों द्वारा उनके साथ मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया गया।


प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 14/2026 धारा 115(2), 351, 352 बीएनएस एवं 3(1)(x) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


साथ ही द्वितीय पक्ष ऋतिक बिष्ट पुत्र सुल्तान सिंह निवासी कफुल्टी, केम्पटी, टिहरी गढ़वाल के द्वारा थाना कोतवाली मसूरी में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 13.05.2026 की रात्रि में पिक्चर पैलेस क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों के साथ उनका विवाद हो गया था,जिनके द्वारा उनके साथ मारपीट की गई तथा उनकी गाड़ी को भी क्षति पहुंचाई गई।


प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली मसूरी में धारा 115(2)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों प्रकरणों में नियमानुसार जांच की जा रही है।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *