आपदा प्रबंधन सचिव से कि गई बैठक,लंढौर बाजार भू-धंसाव ट्रीटमेंट जल्द होगा शुरू
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- आज देहरादून सचिवालय में बैठक कर लंढौर बाजार में हो रहें भू-घसाव कि समस्या को देखते हुए चर्चा कि गयी।विनोद कुमार सुमन सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के साथ बैठक में पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी,सभासदा गीता कुंमाई,भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल,उपेंद्र पंवार स्थानीय व्यापारी, आंनद रस्तोगी स्थानीय व्यापारी और भरत कुंमाई सम्मानित रहें।
रजत अग्रवाल अध्यक्ष व्यापार संघ मसूरी द्वारा जानकारी दी गई कि बैठक में विस्तृत रूप से लंढौर बाजार में हो रहे भूध्साव ट्रीटमेंट के विषय पर गहन चर्चा हुई और निष्कर्ष निकाला गया कि आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग द्वारा जल्द उक्त स्थल का सर्वे किया जाएगा और निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग के साथ नगर पालिका मसूरी करेगी।आपदा प्रबंधन विभाग समय समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करता रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा बैठक में आश्वासन दिया गया कि जो भी पत्राचार आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के साथ होना हैं वह तत्काल प्रभाव से आज हि पूर्ण करनें का प्रयास किया जायेगा।

