होटल एसोसियेशन ऑफ़ मसूरी द्वारा कैबिनेट मंत्री को भेजा धन्यवाद पत्र

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- मसूरी होटल एसोसिएशन द्वारा प्रदेश सरकार के साथ कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी को उपजिलाधिकारी के माध्यम से धन्यवाद पत्र भेजा गया।

संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन ऑफ़ मसूरी द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड सरकार के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा दो वैली ब्रिजों के बाद अब स्थायी पुल जो कि 30 मीटर लम्बा और दो लेन के पुल का निर्माण कार्य भी शुरू करवाया जो एक ओर शिव मंदिर तो दुसरी ओर मसूरी देहरादून रोड को जोड़ेगा। जिससे पर्यटन सीजन में यातायात भी प्रभावित नहीं होगा और बहुत जल्द ही मसूरी देहरादून को जोड़ने वाला स्थाई पुल भी जनता को प्राप्त हो जायेगा और साथ हि राज्य सरकार और कैबिनेट मंत्री द्वारा 14 करोड़ कि धनराशि किमाडी़ मार्ग को व्यवस्थित करनें हेतू स्वीकृत करवायीं गयी।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *