मसूरी पटरी व्यवसायियों के समाधान हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून –मसूरी पटरी व्यवसायियों के द्वारा शहीद स्थल झूलाघर पर चल रहें धरना प्रदर्शन के समाधान और उनकी मांगों को लेकर देहरादून के पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उचित समाधान निकालने के लिए आग्रह किया।
सुनिल उनियाल गामा पुर्व मेयर देहरादून द्वारा बताया गया कि आज उनके द्वारा जिलाधिकारी से चर्चा करते हुए अपनें अनुभव साझा किये गये जब उन्होंने नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वेंडर्स को समायोजित किया गया था।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से वार्तालाप सकारात्मक रहा और जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि जल्द हि मसूरी पटरी व्यापारियों के प्रकरण को नियमानुसार देखा जायेंगा।

