सुरक्षा की दृष्टि से झूलाघर स्थित रेंजर झूले को किया गया सील
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पालिका द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः नगर पालिका द्वारा झूलाघर में स्थापित रेंजर झूले को सुरक्षा के दृष्टिगत सील किया गया है। संबंधित ठेकेदार से झूले से संबंधित आवश्यक सुरक्षा दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, जिनका अनुपालन ना होने के कारण झूले को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया है ।
बहरहाल पालिका द्वारा फिलहाल रेंजर झूले को सीज कर दिया गया हैं।

