अकबर कॉलोनी का नाम बदलकर “श्री राम” एनक्लेव रखा गया

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

सेलाकुई/देहरादूननगर पंचायत सेलाकुई वार्ड संख्या 1 में सभासद विनोद कुमार केमनी (सिद्धू) के प्रयासों से और डी० बी० एस० कॉलेज के सौजन्य से चलें आ रहें नाम अकबर कॉलोनी का नाम बदल कर “श्री राम“एन्क्लेव कर दिया गया हैं।

सभासद विनोद कुमार केमनी (सिद्धू)ने बताया कि काफ़ी समय से उनके मन में इस काॅलोनी का नाम परिवर्तन करनें का चल रहा था और स्थानीय निवासियों के द्वारा भी आग्रह किया गया कि इस अकबर काॅलोनी का नाम श्री राम के नाम से परिवर्तित किया जायें तो जनभावना के अनुरूप इस काॅलोनी का नाम श्रीराम काॅलोनी कर दिया गया हैं।

इस मौके पर वार्ड संख्या 1 नगर पंचायत सेलाकुई के सभासद विनोद कुमार केमनी (सिद्धू),डी०बी०एस० कॉलेज से रोहित रस्तोगी,प्रेम सिंह सामंत,खड़क सिंह, मोहन भट्ट, राजीव बिजलवान, उदय, शशांक कोठरी,आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *