नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह आयोजित

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी-महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी में शिशु भारती/कन्या भारती एवं छात्र संसद के सत्र 2026-27 हेतु नव निर्वाचित पदाधिकारी को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक मदन मोहन शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. मनोज रयाल ने भगवान बुद्ध एवं मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन एक पुष्पार्चन से किया।

रमेश चंद डिमरी ने भगवान बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भैया/बहनों का मार्गदर्शन किया।

छात्र संसद प्रमुख आचार्य दीपक बलोनी ने छात्र संसद/कन्या भारती एवं शिशु भारती के पदाधिकारीयों के चयन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया।

प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाते हुए अपने उद्बोधन मैं कहां की आज बुद्ध पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर सभी निर्वाचित पदाधिकारी को भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताएं अष्टांगिक मार्ग एवं पंचशील -हिंसा ना करना, चोरी ना करना, झूठ ना बोलना, व्यभिचार ना करना, नशा ना करनें का सदैव स्मरण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई मुख्य अतिथि मनोरंजन त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करने हेतु मार्गदर्शन किया एवं प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *