गीता कुंमाई द्वारा अधिकारीयों साथ किया गया झूलाघर क्षेत्र में निरीक्षण कार्य
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी – गीता कुंमाई कचहरी वार्ड संख्या 8 से नगर पालिका परिषद मसूरी सभासदा द्वारा अपने वार्ड के विभिन्न स्थानों पर करवायें जा रहें हैं कार्य

इसी क्रम में आज गीता कुंमाई कचहरी वार्ड सभासदा द्वारा झूलाघर क्षेत्र में नालियों पर लगी जालियों की समस्या के संबंध में लोक निर्माण विभाग से संपर्क किया गया।
गीता कुंमाई द्वारा बताया गया कि आज उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण हेतु बुलवाया गया था।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर आश्वस्त किया कि जालियों को इस प्रकार संशोधित किया जाएगा कि उन्हें खोलकर नियमित सफाई कराई जा सके। साथ ही नगर पालिका से स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं पर्यावरण मित्रों द्वारा नालियों की सफाई का कार्य भी कराया गया।
वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों के सुझाव पर हवाघर क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा हेतु बेंच भी लगवाई गई हैं।
साथ ही गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मसूरी से निवेदन करती है कि हवाघर एवं अन्य स्थानों पर शीघ्र डस्टबिन लगाए जाएं, ताकि कूड़ा इधर-उधर फेंके जाने से रोका जा सके और क्षेत्र स्वच्छ बना रहे।


गीता कुंमाई द्वारा कहा गया कि वह लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सहयोग हेतू उनका आभार व्यक्त करतीं हैं।


