पर्यटन नगरी के विभिन्न मार्गों पर बने डंपिंग जोन बन रहे हैं जाम का एक कारण
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-पर्यटन नगरी मसूरी दिन पर दिन अधिकारियों की अपेक्षा का शिकार होती जा रही है।

जहां एक समय था कि पर्यटन सीजन में संपूर्ण पर्यटन नगरी के निर्माण कार्यों पर रोक रहती थी।

पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या हर वर्ष एकाएक बढ़ती है जिस कारण ट्रैफिक भी बढ़ता है। इसके दृष्टिगत माल वाहक वाहनों को मसूरी शहर में आने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहता था।

गढ़वाल जल संस्थान के द्वारा भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पेयजल की कमी ना हो इस कारण भी निर्माण कार्यों पर रोक रहती थी।

आज कि स्थिति है कि मसूरी के विभिन्न मार्गों पर निर्माण सामग्रीयों का जमावड़ा लगा रहता हैं। सबसे बुरा हाल हरनाम सिंह रोड,लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के समीप हवाघर पर जमा निर्माण सामग्री शहर कि सुन्दरता के साथ जाम का कारण भी बन रहीं हैं।
मीरा सकलानी अध्यक्षा नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा बताया गया कि हरनाम सिंह मार्ग नगर पालिका कि सड़क हैं। वर्तमान समय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण इस रोड को बनाने का कार्य कर रही है। यदि पालिका मार्ग पर किसी निजी व्यक्ति कि यह निर्माण सामग्री पाई जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

