अखिल भारतीय सैनी माली महासंघ संस्थान दिल्ली का हुआ गठन, पश्चिमी राजस्थान महिला मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर “गीता माली” हुईं नियुक्त
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
नई दिल्ली-अखिल भारतीय सैनी माली महासंघ संस्थान दिल्ली (रजिस्टर संस्था) संयुक्त संगठन का गठन हुआ जिसमे गीता माली को पश्चिमी राजस्थान महिला मण्डल का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया इस दौरान समाज कि महिलाओ मे खुशी देखी गई प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर हितेश कुमार द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाना राम माली ने कहा कि गीता माली को इस पद पर समाज की महिलाओं को संगठित करना और उन्हें शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।

सैनी माली महापंचायत संगठन जिलाध्यक्ष रतनलाल सोलंकी ने बताया कि सिरोही जिले की गीता माली पत्नी गमाराम माली एक जानी-मानी समाज सेविका हैं। वह अक्सर समाज और गरीब लोगों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं । हितेश सोलंकी ने कहा कि गीता माली समाज मे एकतापूर्ण काम करती रही है गरीब और निम्न वर्ग परिवार को शिक्षा के लिए प्रेरित करती है।

