मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को ध्वस्त किये गये अनाधिकृत निर्माण

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार को दलाई हिल,हैप्पी वैली में चल रहे अनधिकृत निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अजय मलिक द्वारा बताया गया कि दलाई हिल,हैप्पी वैली में संजय सहानी,अमित और चंदू के द्वारा अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा था। अनाधिकृत निर्माण कार्यों को ध्वस्त करने का आदेश संयुक्त सचिव द्वारा दिया गया।

यह निर्देश पत्र संख्या 124/सी-0282/2026,पत्र संख्या 122/केस संख्या सी-0283, पत्र संख्या 123/केस संख्या सी-0284, दिनांक 08/05/2026 को सहायक अभियंता अजय मलिक और अवर अभियंता अनुराग नौटियाल के उपस्थित होने पर कार्रवाई कि गयी।

इस मौके पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से सहायक अभियंता अजय मलिक,अवर अभियंता अनुराग नौटियाल,संजय कुमार,उदय नेगी, इंदरदेव नौटियाल के साथ पुलिस बल मौजूद रहें।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *