पर्यटन नगरी मसूरी में पेयजल कि क़िल्लत को लेकर भेजे गए ज्ञापन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- पर्यटन नगरी मसूरी में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के कारण पानी की किल्लत देखे जा रही है।

पेयजल समस्या को देखते हुए होटल एसोसियेशन मसूरी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया कि पर्यटन नगरी मसूरी पानी की किल्लत से जूझ रही है।

संजय अग्रवाल होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मसूरी द्वारा बताया गया कि लगभग एक सप्ताह से सम्पूर्ण पर्यटन नगरी मसूरी पानी की किल्लत से जूझ रही है।

उन्होंने उपजिलाधिकारी मसूरी के माध्यम से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दि गयी हैं कि तत्काल प्रभाव से पर्यटन नगरी मसूरी में पेयजल कि समस्या को हल किया जायें। पेयजल संकट के चलते पर्यटन नगरी मसूरी का पर्यटन भी प्रभावित होने लगा है और स्थानीय लोग भी पेयजल की किल्लत से प्रभावित हो रहे हैं।

इस मौके पर होटल एसोसिएशन मसूरी अध्यक्ष संजय अग्रवाल सचिव अजय भार्गव और अमित वैश्य उपस्थित रहें।

