प्रधानमंत्री से भेंट कर सांझा किये अपने अनुभव
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
देहरादून-देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन पर आर्यन देव उनियाल प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हमारे प्रदेश में आगमन पर उनका जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर स्वागत करने का सौभाग्य मिला,
आर्यन देव आगे बताते हैं की विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में अग्रणी, नए भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पर स्वागत करने का सौभाग्य मिला, जब वे दिल्ली–देहरादून आर्थिक गलियारा जैसे दूरदर्शी प्रोजेक्ट के शुभारंभ हेतु पहुँचे।
उनकी उपस्थिति स्वयं में एक चुंबकीय ऊर्जा है। उनके अथक परिश्रम,अद्भुत करिश्मा और हर कार्यकर्ता के प्रति सहज अपनापन, जो हर किसी को प्रेरित करता है।
आर्यन देव उनियाल ने कहा कि मेरे लिए यह केवल एक अवसर नहीं, बल्कि जीवन का एक प्रेरणादायक अनुभव और उत्तराखण्ड के उज्ज्वल भविष्य की एक सशक्त दिशा है।

