अग्निशमन सेवा सप्ताह, स्कूलों में मॉक ड्रिल का किया आयोजन
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी- अग्नि शमन एवं आपात सेवा केन्द्र मसूरी द्वारा मुख्यालय अग्निशमन एवं आपात सेवा उत्तराखंड देहरादून एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद, देहरादून के आदेशानुक्रम क्रम में अग्निशमन सेवा सप्ताह के कार्यक्रमानुसार प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मसूरी धीरज सिंह तड़ियाल के नेतृत्व में शनिवार को झूलाघर मसूरी स्थित हैम्पटन कोर्ट स्कूल और अटल उत्कृष्ट घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं के सम्मुख अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिलिंग का उद्देश्य शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय कर्मचारीयों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुक करना तथा विद्यालय में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया जाना था।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अग्निशमन उपकरणों को चलाए जाने का अभ्यास किया गया। जागरूकता कार्यक्रम की उपस्थित लोगों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई। तथा भविष्य में इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाने का अनुरोध किया गया।
फायर टीम द्वारा विद्यालय प्रबंधन से किसी भी आपात स्थिति में विद्यालय के समस्त प्रवेश निकास मार्ग को अवरोध मुक्त रखने तथा समस्त छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत में किसी प्रकार की अग्नि दुर्घटना होने पर आपातकालीन नंबर 112 में कॉल कर संपर्क करने के लिए बताया गया।

शनिवार को अग्नि शमन विभाग द्वारा आयोजित माॅक ड्रिल अग्नि सुरक्षा अभ्यास में FSSO धीरज सिंह तड़ियाल
फायरमैन हैड राकेश कुमार
फायरमैन नितिन सिंह चौहान द्वारा प्रतिभाग किया गया।


