“नाबालिग को दी जो गाड़ी तो जेब पर मार पड़ेगी बड़ी भारी” कि तर्ज़ पर मसूरी पुलिस कि कार्रवाई

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी- कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक पर रॉयल इनफील्ड बुलेट संख्या  यूपी11 BZ 9156  चौक से बहुत ज्यादा आवाज करते हुए और पटाखे फोड़ते हुए जा रही थी को रोक कर चैक किया गया तो उक्त वाहन को  16 साल का युवक जिसका नाम मानव  (काल्पनिक )पुत्र राजेश (काल्पनिक )निवासी  सहारनपुर उत्तर प्रदेश चला रहा था नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर वाहन का चालान सुसंगत धाराओं में करते हुए कुल 40000 ₹ का जुर्माना लगा कर वाहन को सीज कर उक्त नाबालिग युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मसूरी पुलिस के जवान वाहन से काली फिल्म निकालतें

इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान वाहनों पर काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालकों का भी चालान कर फिल्म उतारी गई व सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से  खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं।


कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

कोतवाली मसूरी द्वारा कुल किये गए 103 चालान का विवरण –

1 वाहन सीज ड्रिंक एंड ड्राइव
6चालान ब्लैक फिल्म- -3000 रूपये नकद ₹

3 सवारी वाहन चलाना कुल 3 चालान संयोजन शुल्क ₹3000
1 वाहन सीज नाबालिग़ द्वारा वाहन चलाना

03 दो पहिया वाहन सीज़  अन्य

13  चालान यातायात नियमों का उल्लंघन- संयोजन शुल्क ₹8000
76 चालान नो पार्किंग एवं अन्य

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *