हरेला पर्व पर “मसूरी ब्लूम इनिशिएटिव” के तहत ITBP प्रांगण में 400 पौधे रोपित किए गए

0

मसूरी- हरेला पर्व के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ मसूरी ने आज “मसूरी ब्लूम इनिशिएटिव” के अंतर्गत इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कैम्पस में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया।

इस अभियान में कुल 400 नर्सरी पौधे लगाए गए। इनमें कचनार, तेजपात, जंगली पद्म, जैकारांडा, गुलमोहर, भीमल, टेकोमा, अमलतास और बॉटल ब्रश जैसी प्रजातियाँ शामिल थीं।

पौधारोपण ITBP के जवानों के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, किशोर उपाध्याय विधायक टिहरी, नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी उपजिलाधिकारी राहुल आनंद, पूर्व आई जी सेवानिवृत्त मनोरंजन त्रिपाठी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोट. अश्वनी मित्तल, रोटरी क्लब के सदस्यों, इनर व्हील सदस्यों एवं अन्य स्वयंसेवकों के सहयोग से किया गया।

“मसूरी ब्लूम इनिशिएटिव” की शुरुआत उत्तराखंड होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं रोटरी सदस्य रोट. संदीप साहनी तथा होटल्स एसोसिएशन ऑफ मसूरी के अध्यक्ष श्री  संजय अग्रवाल द्वारा की गई है।

रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोट. अश्वनी मित्तल ने इस आयोजन के सफल आयोजन के लिए ITBP के महानिदेशक श्री गिरीश चंद उपाध्याय जी, DIG राजेश शर्मा, ITBP के CEO सहित सभी ITBP अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्षा मीरा सकलानी एवम उपजिलाधिकारी राहुल आनंद के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व की भी सराहना की
इस अवसर पर रोट. अश्वनी मित्तल ने कहा, _“आज हमने 400 पौधे लगाकर न केवल पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है, बल्कि मसूरी के हरे-भरे और सुंदर भविष्य की नींव भी रखी है।”_
क्लब ने रोट.संदीप साहनी एवं पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब संजय अग्रवाल को इस सराहनीय पहल की शुरुआत करने तथा इसे आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया

क्लब ने इस मुहिम को सफल बनाने में परियोजना अध्यक्ष पीपी संजय जैन, पीपी शैलेन्द्र करनवाल, पीपी मनमोहन करनवाल, पीपी विनेश सांगल, पीपी आई.जी. (सेवानिवृत्त) मनोरंजन त्रिपाठी,किरण त्रिपाठी, रोटेरियन  नूपुर कैंतुरा,रश्मि करनवाल, इनर व्हील की सदस्यों तथा सभी रोटेरियन एवं स्वयंसेवकों के योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *