सद्भावना संस्था की 30वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता सम्पन्न, सेंट क्लेयर्स ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी। सद्भावना संस्था के तत्वावधान में 30वीं वाद-विवाद प्रतियोगिता टाउन हॉल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मसूरी के 16 विद्यालयों के 32 प्रतिभागियों ने भाग लेकर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी सेंट क्लेयर्स कॉन्वेंट स्कूल ने अपने नाम की, जबकि दूसरे स्थान पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर रहा।

टाउन हॉल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओ.पी. उनियाल, संस्था के अध्यक्ष सुरेश गोयल और पूर्व अध्यक्ष अनुज तायल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस बार वाद-विवाद का विषय “आज का युवा – जेन जी, जेन अल्फा राजनीतिक हस्तक्षेप से भ्रमित हो रहा है” रखा गया था। विषय पर वक्ताओं ने अपने अकाट्य तर्कों और वाकपटुता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पक्ष और विपक्ष में इतनी सशक्त दलीलें पेश की गईं कि निर्णायकों को भी विजेता चुनने में काफी मंथन करना पड़ा।

निर्णायक मंडल में सत्येन्द्र कुमार (पूर्व जीएम, ओएनजीसी), डॉ. दीपेन्द्र सिंह चंद (पूर्व उप निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, उत्तराखंड) और सुनील टम्टा (पूर्व मुख्य प्रबंधक, पीएनबी) शामिल रहे।

प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे –
• प्रथम पुरस्कार: शगुन (सेंट क्लेयर्स) व असमिता (सरस्वती विद्या मंदिर) • द्वितीय पुरस्कार: सिमरन (सेंट क्लेयर्स) • तृतीय पुरस्कार: हुमैरा (मसूरी पब्लिक स्कूल) • चतुर्थ पुरस्कार: मदीहा (सनातन धर्म) व बिंदु थापा (मसूरी गर्ल्स) • पंचम पुरस्कार: अमित कुमार (आर.एन. भार्गव इंटर कॉलेज)
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मीरा सकलानी और विशिष्ट अतिथि जोत सिंह गुनसोला ने भी अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश गोयल, महामंत्री रुबीना अंजुम, सभासद अनिल गोयल, विजय रमोला, संस्थापक संरक्षक अनुज तायल, शिक्षा चेयरमैन संदीप अग्रवाल, सुनील पंवार, नीति शर्मा, संतोष आर्य, भरोसी रावत, विजय लक्ष्मी, अरविंद सोनकर, राजेश कन्नौजिया, राजीव अग्रवाल, रविंद्र जस्सल, अनीता चंद्रा, भगवती प्रसाद कुकरेती, निधि बहुगुणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा सहित गणमान्य नागरिक और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


