मसूरी में भाजपा मंडल की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 6 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 3:00 बजे टाउन हॉल, तृतीय तल, मसूरी में संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल की अध्यक्ष रजत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई –

1. मसूरी मंडल के 15 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के चयन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
2. 7 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले तीज कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
3. 14 अगस्त को होने वाले झंडा वितरण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
4. 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारी पर चर्चा हुई।
5. 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
6. 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई।
7. 9 अगस्त को महानगर जिला द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में मसूरी मंडल की भागीदारी को लेकर योजना बनाई गई।

बैठक में आगामी सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेन्द्र मेलवान, विजय बिंदवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्षा जसोदा शर्मा, सभासद गौरी थपलियाल, अनिता धनाई, मुकेश खरोला, पुष्पदीप शर्मा, शिव अरोड़ा, अवतार कुकरेजा, रमेश कनौजिया, कमला थपलियाल, अरविन्द सेमवाल, मनोज रेंगवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *