भारी बारिश के ‘ऑरेंज अलर्ट’होने पर देहरादून जिले में लगातार दुसरे दिन भी स्कूलों में छुट्टी
नमस्कार, उत्तराखंड समाचार 365 में आपका स्वागत हैं।
देहरादून जनपद में हो रही लगातार वर्षा और मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून और एनडीएमए के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा दिनांक 05 अगस्त 2026 को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट / नॉककास्ट के अनुसार अगले 24 घंटों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की संभावना के दृष्टिगत ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।
इसी के चलते आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 06 अगस्त 2026 को लगातार दुसरे दिन भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जैसवाल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय / निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 06 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे।
साथ ही सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशित किया गया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक छात्र-छात्राओं तक अवकाश की सूचना अनिवार्यतः उपलब्ध कराएं और आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
यह आदेश Digitally signed by GOVIND RAM JAISWAL द्वारा दिनांक 05-08-2026 रात्रि 10:44 बजे जारी किया गया है।
तो देहरादून जिले के सभी अभिभावक और छात्र ध्यान दें, कल 06 अगस्त को जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
बने रहिए उत्तराखंड समाचार 365 के साथ।

