मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पथ फेरी व्यवसायियों के 6 सदस्य चयनित
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी, 5 अगस्त: नगर पालिका परिषद मसूरी में टाउन वेंडिंग कमेटी (TVC) के लिए पथ फेरी व्यवसाइयों के 6 सदस्यों का चयन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया गया। चुनाव प्रक्रिया अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन की देखरेख में संपन्न हुई।

नगर पालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के तहत रात 9:00 बजे सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में खाली मतपेटियों को सील किया गया। इसके बाद रात 9:30 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान का समय पूर्व निर्धारित रूप से 11:00 बजे तक था, लेकिन सभी मतदाताओं को मताधिकार का अवसर देने के लिए समय 15 मिनट बढ़ाकर 11:15 बजे तक किया गया।

मतदान पूर्ण होने के बाद प्रत्याशियों की मौजूदगी में ही पारदर्शी तरीके से मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए।

चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे –
जनरल सीट से – ज्योति रावत, गोदांबरी देवी
आरक्षित सीट से – विशाल कुमार
अल्पसंख्यक सीट से – असलम
निर्विरोध निर्वाचित – गीता भट्ट एवं अंजना ढोंडियाल

इस प्रकार TVC में पथ फेरी व्यवसाइयों के कुल 6 सदस्यों का चयन किया गया। चुनाव के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी संचालन पर सभी प्रत्याशियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडरों ने नगर पालिका प्रशासन और पूरी निर्वाचन टीम का आभार व्यक्त किया।


