मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर अनधिकृत निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर गैलोगीधर क्षेत्र में हो रहे अनधिकृत निर्माण कार्यों को प्रशासन ने रोक दिया है।
प्रशासन की यह कार्रवाई आदेश संख्या- 1/463 एवं केस नंबर- R-1177/2026, दिनांक 03/08/2019 को संयुक्त सचिव / एसडीएम मसूरी द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में की गई है।

अनधिकृत निर्माण रोकने की कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। मौके पर अजय मलिक एई, अनुराग नौटियाल जेई, उदय नेगी, इंदरदेव नौटियाल पर्यवेक्षक के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त स्थल पर बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध हैं और भविष्य में भी इस तरह के अनधिकृत निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने नितिन खन्ना द्वारा कराए जा रहे निर्माण को तत्काल प्रभाव से रोकते हुए चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


