मसूरी: LBSNAA अकादमी गेट के पास बिजली तारों पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

0

उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई

मसूरी, 06 अगस्त 2026


अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, मसूरी से प्राप्त सूचना के अनुसार
आज दोपहर 2:29 बजे फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कैंपटी फॉल मार्ग पर LBSNAA अकादमी गेट के समीप एक पेड़ गिर गया है।



सूचना मिलते ही फायर यूनिट मसूरी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि एक विशाल पेड़ बिजली की तारों पर झूल रहा था और कभी भी मुख्य मार्ग पर गिर सकता था, जिससे बड़ी जनहानि का खतरा बना हुआ था।



फायर यूनिट ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) से संपर्क कर जेसीबी और हाइड्रोलिक वाहन की मांग की। हाइड्रोलिक वाहन के मौके पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने ऊपर चढ़कर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से नीचे गिराया। इसके बाद जेसीबी की मदद से पेड़ को पूरी तरह से मार्ग से हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।



गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। राहत-बचाव कार्य समाप्त होने के बाद फायर यूनिट वापस फायर स्टेशन लौट आई।

राहत-बचाव कार्य में शामिल कर्मी:
1. Dvr प्रदीप कुमार

2. Fm रोहित रावत

3. Fm नितिन सिंह चौहान

4. Fm मोहित बिष्ट

About The Author

+ posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *