मसूरी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा हैं “ऑपरेशन प्रहार”
उत्तराखंड समाचार 365/धनवीर कुंमाई
मसूरी-कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व पर्यटन सीजन के अंतर्गत यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस की ऑपरेशन प्रहार के तहत वाहनों पर काली फिल्म लगाने वाले व शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध की गई सख्त कार्यवाही किए गए 102 चालान,वर्तमान में संचालित चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी क्षेत्र में यातायात का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए कुल वाहनों के चालान किए गए। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क किनारे इस प्रकार खड़े वाहन न केवल यातायात को बाधित करते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ाते हैं।
कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।
कोतवाली मसूरी द्वारा कुल 102 चालान किए गए
69 चालान नो पार्किंग माननीय न्यायालय
4 चालान ब्लैक फिल्म ₹ 2000
2 कार वाहन सीज ड्रिंक एंड ड्राइव
3 दो पहिया वाहन सीज़
शेष वाहन चालान यातायात नियमों का उल्लंघन
1 चालान 81 पुलिस एक्ट

